छत्तीसगढ़रायपुर

चाइनीज मांझे ने बुझा दिया घर का चिराग, पिता के साथ गार्डन जा रहे 7 साल के मासूम की मौत

 रायपुर. राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक बच्चे की जान ले ली. मासूम अपने पिता के साथ बाइक पर गार्डन घूमने जा रहा था. इस दौरान एक चाइनीज मांजा बच्चे के गले में फंस गया. जिसके बाद मासूम चिल्लाने लगा, पिता ने देखा तो उसके गले से तेजी से खून बह रहा था. मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह मामला टिकरापारा थाने का है. 

See also  अटल आवास का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, राजनांदगांव में फर्जी निगम कर्मचारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जानकारी अनुसार, रविवार शाम 7 वर्षीय पुष्कर अपने पिता धनेश साहू के साथ मोपेड पर कटोरा तालाब गार्डन जाने के लिए निकले थे. इस दौरान टिकरापारा राधाकृष्ण मंदिर के पास एक चाइनीज मांझा उड़ता हुआ आया और पुष्कर के सीधे गले में फंस गया. अंबेडकर अस्पताल में इलाज के दौरान पुष्कर की मौत हो गई.

See also  टीचर कर रहा था महीनो से छात्रा के साथ रेप : सेन समाज के लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट, एक्शन नहीं होने पर बड़े ओदोलन की चेतावनी

चाइनीस मांझे ने घर के 7 साल के चिराग को बुझा दिया. मृतक बच्चे के पिता धनेश साहू ने इस हादसे के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बाद भी शहर में खुलेआम चाइनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है.

महिला वकील और युवक भी घायल 

चाइनीस मांझा से गला कटने की राजधानी में यह तीसरी बड़ी घटना है. प्रतिबंधित होने के बावजूद खतरनाक मांझा का कारोबार जारी है और पतंगबाज इससे परहेज नहीं कर रहे हैं. देवेंद्रनगर में एक महिला वकील और बूढ़ापारा में एक युवक भी गंभीर चाइनीज मांझे से घायल हो गए. रविवार शाम 5:45 बजे के करीब चाइनीस मजे की चपेट में आने से डीडी नगर सेक्टर 4 निवासी वकील पूर्णशा कौशिक का गला और अंगूठा जख्मी हो गया. जिनका इलाज जारी है.

See also  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा फैसला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधे खातों में मिलेगी साड़ी खरीदी की राशि

Related Articles

Leave a Reply