छत्तीसगढ़

उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल , दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के मैनपाट में उपसरपंच चुनाव के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह विवाद आपसी रंजिश के कारण हुआ, जिसमें अखिलेश यादव और भीमन यादव के समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुदारीडीह में उपसरपंच चुनाव के दौरान दोनों गुटों के बीच बहस हुई, जो बाद में झूमाझटकी और मारपीट में बदल गई. वीडियो में दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने कमलेश्वरपुर थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. घटना कल शाम की बताई जा रही है, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply