छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी से लापता तीन साल के मासूम की 3 किमी दूर नाले में मिली लाश, कलेक्टर ने गठित की जांच समिति…

बालोद। ग्राम भेड़ी स्थित आंगनबाड़ी से मंगलवार दोपहर से लापता तीन साल के नैतिक सिन्हा का शव आज सुबह गांव से 3 किमी दूर नाले में मिला. घटनाक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी.

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने चार सदस्यीय समिति के गठन का आदेश जारी किया है. आदेश में बताया गया कि डौण्डीलोहारा तहसीलदार द्वारा संज्ञान में लाया गया कि ग्राम भेड़ी के आंगनबाड़ी क्रमांक 01 में आए बच्चों में से एक नैतिक सिन्हा 23 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से लापता हो गए हैं. आंगनबाड़ी में आए बच्चों में से एक बच्चे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नैतिक सिन्हा आंगनबाड़ी के समीप में नाले में बह गया है. इसके बाद से पुलिस विभाग, नगर सेनानी विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम नैतिक सिन्हा की खोज में जुटी है.

See also  स्वागत के लिए लगाए बैनर पोस्टर प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पहले ही फटे, कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े

नैतिक सिन्हा की इस तरह लापता हो जाने अथवा नाली में बह जाने के कारणों की जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी डौण्डीलोहारा की अध्यक्षता में जांच समिति गठित किया गया है, जिसमें सदस्य के तौर पर डौण्डीलोहारा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बालोद जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सचिव और ग्राम पंचायत भेड़ी को नियुक्त किया गया है. उक्त समिति जांच प्रतिवेदन तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करेगी.

Related Articles

Leave a Reply