जांजगीर चांपा

गिरदावरी की जांच एवं पर्यवेक्षण हेतु अधिकारी नियुक्त

कन्हाईबंद, सरखों और जांजगीर की गिरदावरी की जांच, पर्यवेक्षण कलेक्टर स्वयं करेंगे

जांजगीर-चांपा

कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने खरीफ वर्ष 2021-22 के गिरदावरी कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेते जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर ने जांजगीर तहसील के ग्राम कन्हाईबंद, सरखों और जांजगीर की गिरदावरी की जांच और पर्यवेक्षण स्वयं करेंगे। जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम – चांपा तहसील के सिवनी, बालपुर व कुरदा, संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा – शिवरीनारायण तहसील के ग्राम नेगुंरडीह, खैरताल, गंगाजल, संयुक्त कलेक्टर केएस पैकरा – सक्ती तहसील के ग्राम जेठा, पोरथा, हरेठी, संयुक्त कलेक्टर आर के कृपाल – नवागढ़ तहसील के बुढ़ेना व अवरीद, संयुक्त कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी – जैजैपुर तहसील के दर्राभांठा, ठठारी, नंदेली, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमित गर्ग – नया बाराद्वार तहसील के ग्राम नगरदा, करदा, सेंदरी, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री जीपी ढीमर – अकलतरा तहसील के तरौद, अमरताल, अकलतरा, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख विनय पटेल – पामगढ़ तहसील के ग्राम पचरी, पामगढ, मेऊ, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सी टोप्पो – जांजगीर तहसील के लछनपुर, मड़वा बिरगहनी और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री अशोक राजपूत – बलौदा तहसील के ग्राम चारपारा, जर्वे और बलौदा की गिरदावरी कार्य की जांच और पर्यवेक्षण करेंगे।

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply