कोरबाछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार में पेड़ से टकराने के बाद पलटी SCORPIO N, युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रफ्तार का कहर सामने आया है. कटघोरा-बांकी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. इसके बाद करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गई. हादसे में कार सवार 18 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान कार की रफ्तार काफी तेज थी. चालक के नियंत्रण खोते ही कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिसके बाद 50 मीटर दूर जाकर पलट गई. घटना में 18 साल के युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान रूपेश पटेल के रूप में हुई. वहीं दूसरे युवक आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया है.

See also  दहेज प्रताड़ना में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति-सास और देवर गिरफ्तार

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. युवक के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. दोनों युवकों के परिजनों को सूचित किया गया है. वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की तलाश में जुट गई है. कार किस कारण अनियंत्रित हुई यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.

Related Articles

Leave a Reply