कोरबाछत्तीसगढ़

भारी बारिश के चलते धंसा कुंआ, मोटर पंप निकालने घुसे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कोरबा। जिले में भारी बारिश के चलते एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जिले में भारी बारिश के चलते कुआं धंस गया। जिसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के जटगा चौकी अंतर्गत आने वाले बनवार गांव की है।

See also  सगी बहनों का ड्रग रैकेट पकड़ाया, स्कूटी से गांजा बेचते गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक़ कुआं धंसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है ये लोग कुएं में लगाए गए मोटर पंप को निकालने के लिए कुँए में उतरे हुए थे। तभी अचानक कुआं धंस गया. जिसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गयी। 

See also  बीजापुर में नाबालिग से गैंगरेप मामला, परिचित युवक समेत 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

घटना के बाद से इलाके हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गयी है। बताया जा रहा है यहा एक पुराना कुआं है। कुआं पहले से ही जर्जर स्थिति में था। लेकिन आज भारी बारिश के चलते यह धसकर जमींदोज गया। हालाँकि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। कुआं जमीदोंज होने के कारण 3 ग्रामीण जिंदा दफन हो गए उन्हें मलबे से निकला गया है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई है।

See also  ग्रामीणों को गुपचुप खाना पड़ा महंगा : दर्जनों लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में इलाज जारी

Related Articles

Leave a Reply