छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ट्रेक्टर पलटने से 4 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया….4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की घोषणा

घायलों के बेहतर इलाज केदिए  निर्देश

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटम गांव के पास ट्रेक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से 4 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस घटना में मृतक चारों व्यक्ति के परिजनों को स्वच्छेनुदान मद से चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने को कहा है। यह सहायता राशि शासन की ओर से सड़क दुर्घटना में दी जाने वाली सहायता राशि के अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस घटना में घायल सभी व्यक्तियों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए है।

See also  करगी रोड रेल हादसे का खुलासा : JCB बकेट से डिरेल हुई थी मालगाड़ी, RPF ने 10 घंटे में 10 आरोपियों को दबोचा

Related Articles

Leave a Reply