छत्तीसगढ़

एसीबी ने SI–ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगी थी रकम

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर और एएसआई को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों एक मर्ग जांच के दौरान एक ग्रामीण को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। इस दौरान पहले से सुनियोजित योजना के अनुसार एसीबी ने SI–ASI को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

पूरा मामला कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी का है। यहां चौकी प्रभारी के पद पर सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ पदस्थ हैं। यहीं एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव भी पदस्थ हैं। दोनों ने सत्येंद्र प्रजापति नमक के ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर और एएसआई को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों एक मर्ग जांच के दौरान एक ग्रामीण को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। इस दौरान पहले से सुनियोजित योजना के अनुसार एसीबी ने SI–ASI को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

See also  जांजगीर-चांपा: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई, 200 से अधिक मोटरसाइकिल जब्त

पूरा मामला कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी का है। यहां चौकी प्रभारी के पद पर सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ पदस्थ हैं। यहीं एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव भी पदस्थ हैं। दोनों ने सत्येंद्र प्रजापति नमक के ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

दरअसल बचरापोड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत रहने वाले ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति के घर के सामने कुछ समय पूर्व एक दर्दनाक घटना हुई थी। घर के सामने स्थित एक गड्ढे में गिरकर एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। बचरापोड़ी पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही थी।

जिस गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत हुई वह गड्ढा सत्येंद्र प्रजापति के घर के सामने था इसलिए उसे भी चौकी में बयान देने के लिए बुलाया गया था। मर्ग जांच के दौरान चौकी प्रभारी एसआई अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति से इसी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। सौदेबाजी में 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।

See also  राजधानी में बढ़ते अपराध के बीच बड़ी कार्रवाई, तीन आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर

प्रार्थी ने इसकी शिकायत अंबिकापुर एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में की थी। शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद आज एसीबी ने ट्रैप कार्यवाही का प्लान बनाया। ग्रामीण को रिश्वत की रकम लेकर पुलिस चौकी में भेजा गया। ग्रामीण ने रिश्वत की रकम एसआई और एएसआई को दी फिर बाहर निकलकर चौकी के बाहर खड़े टीम को इशारा किया। टीम ने चौकी में रेड मारकर एसआई अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एसीबी आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply