छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 10 मई से लगाएंगे कैंप, इन दस्तावेजों का रहना आवश्यक…

जांजगीर-चांपा : जिले के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए विशाल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 10 एवं 11 मई को कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कैंप में पहुंचकर वाहन स्वामी अपना नंबर प्लेट बदलवा सकते हैं। कैंप का उद्देश्य समस्त पंजीकृत वाहन स्वामी अपने वाहनों का हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

10 मई से लगाएंगे कैंप

वाहन स्वामियों को रजिस्ट्रेशन नंबर,आधार कार्ड, बैंक चेक, मोबाइल नंबर अद्यतन कर एचएसआरपी नंबर के लिए निर्धारित शुल्क सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके अलावा वाहन स्वामी ऑनलाइन वेबसाइट का इस्तेमाल कर अपना आवेदन अपडेट कर भी अपना नंबर बदल सकते हैं। इसके अलावा परिवहन सुविधा केंद्र में भी अपना नंबर प्लेट बदल सकते हैं।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

ऐसा नहीं करने पर पुराने नंबर वाले वाहन स्वामियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। परिवहन अधिकारी ने वाहन स्वामियों को अलर्ट किया है कि वे इस कैंप सुविधा का लाभ लेकर अपने वाहनों के नंबर प्लेट बदल सकते हैं। नहीं तो उन्हें बाद में जुर्माना का दंश झेलनी पड़ सकती है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply