छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत 

जांजगीर-चांपा।  जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह करीब 5 बजे बसंतपुर चौक के पास हुआ। बिर्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर गाड़ी क्रमांक CG 11 BD 0264 के चालक ने किकिरदा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

See also  यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

बाइक का नंबर CG 11 AP 3426 बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पुरुष का पैर टूट गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रेलर वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल खोखरा गांव के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

Related Articles

Leave a Reply