छत्तीसगढ़

भारी बारिश से गिरा घर, महिला के टूटे दोनों पैर घर में सो रही थी, तभी हुआ हादसा, बेघर हुआ गरीब परिवार

बलरामपुर। जिले में भारी बारिश की वजह से एक ग्रामीण का घर टूट गया। लाखों का सामान दबकर बर्बाद हो गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण की पत्नी सो रही थी, तभी मकान गिर गया। महिला के दोनों पैर टूट गए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रामचंद्रपुर विकासखंड के विजयनगर गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बारिश की वजह से महताब अंसारी का घर धराशायी हो गया। इसमें सिलाई मशीन, खाने पीने के सामान कबाड़ बन गए। महताब अंसारी की पत्नी सबीना खातून के दोनों पैर पर मिट्टी की दीवार गिरने से टूट गए। इलाज के लिए रामानुजगंज सीएससी भेजा गया था। जहां से जिला अस्पताल बलरामपुर में रेफर कर दिया गया।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

घर के टूट जाने से बेघर हुआ परिवार

पीड़ित महताब ने बताया कि घर के टूट जाने से वह काफी परेशान है। अपने परिवार सहित बेघर हो चुका है। दूसरा मकान भी बनाने में तत्काल असमर्थ है। हो रहे बारिश ने उसके सामने एक बड़ा मुसीबत खड़ी हो गई है। पत्नी की इलाज के लिए भी सोचना पड़ रहा है।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा

वहीं सरपंच पति ने कहा कि मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पंचनामा तैयार कर उच्च अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करेंगे, जिससे मुआवजा मिल सके। फिलहाल घटना को हुए कोई घंटे बीत गए, लेकिन अभी तक राजस्व विभाग के अधिकारी नहीं पहुंच पाए हैं।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

Related Articles

Leave a Reply