छत्तीसगढ़

मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया, इकलौते बेटे ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

अंबिकापुर। देश के कई राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी मासूम बच्चों के सुसाइड के मामले लगातार बढ़ रहे है। छोटी-छोटी बातों पर मासूम बच्चे आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। बीते दिनों जगदलपुर में एक नाबालिग ने ऐसा ही खौफनाक कदम उठाया था और अब अंबिकापुर में मोबाइल पर गेम खेल रहे 15 साल के छात्र को मां ने डाटा तो उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुक्तिपारा की है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

नाबालिग को मोबइल पर गेम खेलता देख उसकी मां ने उसे डांट दिया और गेम खेलने से मना किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो मां ने उसे फटकार लगाते हुए उससे मोबाइल छीन लिया। यह बात नाबालिग को इस कदर नागवार गुजरी की उसने घर के पास मौजूद सामुदायिक भवन के किचन सेड में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इकलौते बेटे के इस जानलेवा कदम से माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

बच्चों को मोबाइल की लत से ऐसे रखें दूर

  • बच्चों पर नजर रखें कि वे कितनी देर तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • फोन या अन्य गैजेट के इस्तेमाल के लिए एक समय तय करें।
  • जितना संभव हो सके उनके साथ खेलने और वक्त बिताने की कोशिश करें।
  • आउटडोर एक्टिविटी के लिए बच्चों को प्रेरित करें।
  • यदि बच्चों को नींद नहीं आ रही, या वे मानसिक रूप से परेशान हैं, उनकी आंखों में दिक्कत हो रही है तो इन्हें नजर अंदाज ना करें।
See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply