छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो लोगों को आई गंभीर चोटें

 बिलासपुर। शहर के तोरवा क्षेत्र के लालखदन मुख्य मार्ग पर खराब सड़क के कारण हादसा हो गया. मंगलवार को यात्रियों से भरा ऑटो सड़क पर गड्ढों की वजह से हिचकोले खाते हुए पलट गया. हादसे में ऑटो ड्राइवर समेत दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि गड्ढों से भरी सड़क पर ऑटो का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पलट गई. गड्ढों में तब्दील सड़कों पर इस तरह की घटनाएं आम हो गई है. खासकर बारिश में ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाएं लगातार हो रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर गड्ढों की वजह से हादसे आम हो गए हैं. कल भी इसी मार्ग पर एक मालवाहक ऑटो पलटने से महिला शिक्षिका का जबड़ा टूट गया था. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी प्रशासन सुध नहीं ले रहा है.

See also  वूमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने में छत्तीसगढ़ की बेटी का बड़ा योगदान: बतौर फिजियो टीम के साथ रहीं आकांक्षा, सीएम साय ने दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply