छत्तीसगढ़

नितिन गडकरी के बंगले तक सड़क पर लेटते हुए पहुंचा सरपंच, हैरान करने वाली है वजह, ग्रामीणों ने चंदा देकर भेजा था दिल्ली

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के एक सरपंच ने दिल्ली में अनोखा प्रदर्शन किया है। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास मांग लेकर एक सरपंच सड़क पर लेटते हुए उनके आवास तक पहुंचा। सरपंच की मांग है कि उसके गांव में सड़क नहीं है। सड़क बनाने के लिए कहां से फंड नहीं मिल रहा है। इसलिए अब वह गांव में सड़क निर्माण के लिए केन्द्रीय मंत्री के पास पहुंचा है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ग्राम पंचायत बंबूरडीह के सरपंच शत्रुघ्न चेलक हैं। वह अपने गांव में सड़क निर्माण के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं लेकिन सड़क नहीं बन रही है। ऐसे में उन्होंने अनोखा प्रदर्शन किया है।

See also  छत्तीसगढ़ के 176 शिक्षक निलंबित : नए स्कूलों में ज्वाइन न करने पर बड़ी कार्रवाई, 14 शिक्षकों का वेतन रोका गया

गांव के लोगों ने चंदा करके सरपंच को पांच हजार रुपये दिए। सरपंच यह पैसे लेकर दिल्ली पहुंचे और सड़क की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। सरपंच सड़क पर लेटकर लुढ़कते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आवास पहुंचे हालांकि सरपंच से नितिन गडकरी की मुलाकात नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, नितिन गड़करी उस समय अपने आवास पर नहीं थे।

See also  रायपुर- गोंदिया यात्रियों के लिए बुरी खबर : 20 दिन रद्द रहेगी ट्रेनें, 18 गंतव्य से पहले होंगी समाप्त

 2 किमी सड़क के लिए किया प्रदर्शन

सरपंच शत्रुघ्न चेलक ने बताया कि वह दो किमी की सड़क बनवाने के लिए नेता और अधिकारियों की चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं। कहीं से भी उन्हें सड़क बनाने का भरोसा नहीं मिल रहा है। जिस कारण से मैंने इस तरह से विरोध करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह सड़क रामाडबरी से बावनकेरा गांव तक बननी है। अभी कच्ची सड़क है। बारिश के सीजन में सड़क पर चलना मुश्किल होता है। वाहन आना तो बड़ी दूर की बात है।

See also  आईईडी बरामद करने के दौरान हुआ ब्लास्ट : DRG प्रभारी निरीक्षक सुखराम वट्टी समेत तीन जवान शहीद

Related Articles

Leave a Reply