छत्तीसगढ़रायपुर

छग पुलिस बल में 341 पदों पर भर्ती की अनुमति का आदेश जारी, 278 SI होंगे नियुक्त, जल्दी करें आवेदन

रायपुर। CG Police Recruitment : छत्तीसगढ पुलिस में वित्त विभाग ने पुलिस के अलग अलग 341 रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। सब इंस्पेक्टर के सर्वाधिक 278 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ पुलिस बल में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। जिसका आदेश गृह विभाग से जारी कर दिया गया है।

स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।

इन रिक्तियों से छत्तीसगढ़ पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही, युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर मिलेंगे। भर्ती की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

See also  अन्नपूर्णा वस्त्रालय की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत , पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Reply