छत्तीसगढ़

CAF के जवान ने कैंप में की अंधाधुंध फायरिंग, तीन जवानों को लगी गोली, दो की मौत, मचा हड़कंप

बलरामपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सामरी थाना क्षेत्र के भूताही स्थित कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान अंधाधुंध फायरिंग की है। घटना में दो जवानों की मौत हो गई। तीन जवानों को गोली लगी है। इन सभी को उपचार के लिए कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया।

गोली लगने से CAF जवान रुपेश पटेल की मौके पर मौत हुई है। वहीं संदीप पांडेय और गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है।

See also  छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में शुरू हुई ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा

घटना में गंभीर रूप से घायल अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। सीएएफ जवान ने साथियों पर क्यों गोली चलाई? इसका अभी पता नहीं चल सका है। सामरी पुलिस भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गई है।

यह इलाका पूर्व में नक्सलियों के प्रभाव वाला था। सबाग से चुनचुना-पुंदाग तक सड़क निर्माण चल रहा है। इस मार्ग पर सबसे पहले बन्दरचुआ में कैंप आरंभ किया गया था। फिर सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ने पर भूताही में भी कैंप खोला गया है। यहां छत्तीसगढ़ स शस्त्र बल की कंपनी की तैनाती है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।

See also  राज्य स्तर खेल प्रतियोगिता में पलाड़ी खुर्द के खिलाड़ियों का दबदबा

Related Articles

Leave a Reply