छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाला : सुप्रीम कोर्ट से टामन सिंह सोनवानी के बेटे-भतीजे समेत चार आरोपियों को मिली जमानत, CBI को लगा झटका

छत्तीसगढ़ पीएससी (CGPSC) घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी, भतीजे साहिल सोनवानी, शशांक गोयल और उसकी पत्नी भूमिका कटियार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है, जिससे सीबीआई को झटका लगा है।

गौरतलब है कि इन सभी पर आरोप है कि सीजीपीएससी (CGPSC) की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करवाए गए और इसे सोनवानी के रिश्तेदारों व परिचितों को लाभ पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया गया। इससे कई लोगों का चयन डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे उच्च पदों पर किया गया था।

2024 में राज्य सरकार ने यह मामला सीबीआई को सौंपा था, जिसके बाद जांच जारी है। सीबीआई का कहना है कि नियमों में ‘रिश्तेदार’ शब्द को ‘परिवार’ से बदलकर हेरफेर की गई थी, ताकि अपने लोगों का चयन सुनिश्चित किया जा सके। फिलहाल सभी आरोपी अभी जेल में थे जिन्हें अब सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है

See also  कवर्धा में बागेश्वरधाम धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, "राम जन्मभूमि मिल गया अब कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी की तैयारी"

Related Articles

Leave a Reply