छत्तीसगढ़

आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर 12 से अधिक शिक्षिकाओं और छात्राओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच शुरू…

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है. जिले के मनोरा आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आर बी निराला पर नाबालिग छात्राओं समेत एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस मामले के सामने आते ही कलेक्टर ने आरोपी प्राचार्य को शो कॉज नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है.

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बता दें, प्राचार्य पर आरोप है कि उसने शिक्षक दिवस के दिन दो नाबालिग छात्राओं को अपने चेंबर में बुलाकर अश्लील गाने पर डांस कराया. इसके साथ ही उन्हें गलत तरीके से छूने और आपत्तिजनक बातें कहने का भी आरोप है. पीड़िताओं का आरोप है कि प्राचार्य आर बी निराला नाबालिग छात्राओं को चॉकलेट देकर बाहर मिलने बुलाता था.

See also  जीजा ने दो सालियों को मारी गोली : राजधानी में देर रात सनसनीखेज वारदात, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

वहीं प्राचार्य पर लगे इन गंभीर आरोपों के प्रशासनिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बादज प्राचार्य को हटाकर मूल शाला में वापिस भेज दिया गया है. हालांकि मामले की जांच फिलहाल पूरी नहीं हुई है, अब कलेक्टर के नोटिस का जवाब उन्हे 3 दिन के अंदर देना होगा, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

Related Articles

Leave a Reply