छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती में बाबू के रिश्वत लेने का विडियो वायरल: सीईओ ने किया निलंबन की कारवाई

सक्ती

जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर में पदस्थ बाबू वेंकटेश्वर वर्मा का चेक जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। कर्मचारी पिछले बार भी कम पैसा देने की बात करते हुए जेब में पैसा अंदर करता हुआ वीडियो में कैद हुआ है। वीडियो वायरल होते ही जैजैपुर जनपद ने संज्ञान लेते हुए निलंबित की करवाई की है।

जानकारी के अनुसार जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम बर्रा में विधायक निधि से 2 लाख रुपए से सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। जिसमे चेक जारी करने को लेकर जनपद पंचायत में पदस्थ बाबू वेंकटेश्वर वर्मा के द्वारा पैसे की मांग की थी।

500-500 रुपए के 4 नोट टेबल पर रखे

वीडियो में सरपंच के द्वारा 500- 500 रुपए के 4 नोट टेबल में रखे दिख रहे हैं। वहीं पहले भी कम पैसा दिए जाने की बात जनपद पंचायत में पदस्थ बाबू सरपंच से कह रहा है। जिसके बाद बाबू ने टेबल में रखे पैसे को अपने जेब में डालता नजर आ रहा है।

See also  राज्य स्थापना दिवस पर जांजगीर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय होंगे मुख्य अतिथि

Related Articles

Leave a Reply