कोरबाछत्तीसगढ़

Korba : स्कूल ड्रेस में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली 12 वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हरदी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली है, जिससे इलाके में सनसनी है। छात्रा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे जिला मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता ने उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। इस घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की रहने वाली 12वीं की छात्रा रोज की तरह शुक्रवार को 10:00 बजे गांव से लगे स्कूल में पढ़ाई करने गई हुई थी लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। बाद में ग्रामीणों ने उसे गांव के पास स्थित पानी टंकी के नीचे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में करीब 6.30 बजे पड़ा पाया। इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी गई, जिसके बाद उसे तत्काल हरदी बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल, हरदी बाजार थाना पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

See also  ओडिशा से रायपुर में गांजा की तस्करी करते ‘बंटी-बबली’ गिरफ्तार, कार के साथ 50 किलो गांजा जब्त

Related Articles

Leave a Reply