कोरबाछत्तीसगढ़

मड़वारानी पहाड़ पर चलती ऑटो में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। जिले के मड़वारानी पहाड़ पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चढ़ाई के दौरान चलती ऑटो में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही ऑटो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई। डीजल पाइप फटने से लगी आग ने कुछ ही पलों में पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक अपने परिवार और अन्य यात्रियों को लेकर मड़वारानी पहाड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो पहाड़ी चढ़ाई पर पहुंची, अचानक डीजल पाइप फट गया और वाहन में आग भड़क उठी। देखते ही देखते ऑटो से धुआं और लपटें निकलने लगीं। स्थिति को भांपते हुए चालक समेत सभी यात्रियों ने चलती ऑटो से कूदकर खुद को बचाया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने भी मदद की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि ऑटो में आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply