छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

Janjgir-Champa : दरिंदगी की हद पार, 2 साल की बच्ची से रेप, झाड़ियों में इस हालत में मिली बच्ची

जांजगीर चांपा। कोतवाली थाना क्षेत्र के शांति नगर में दो साल की बच्ची संदिग्ध अवस्था में मिली है। झाड़ियों के बीच में बच्ची खून से लथपथ हालत में पाई गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शाम लगभग 7:30 बजे मोहल्ले वालों ने बच्ची की कराहने की आवाज़ सुनी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना दी। घायल अवस्था में बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल कोतवाली थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हैं।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply