छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

Janjgir Champa NEWS:पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही,घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पीड़िता दिनांक 21.10.24 को सुबह घर में अकेली थी कि करीब 11.00 बजे आरोपी अश्वनी कुमार श्रीवास साकिन कमरीद थाना पामगढ़ द्वारा अकेली पाकर घर अंदर घुसकर बेइज्जती करने के नियत से छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो गाली गलौज कर जान से मारने कि धमकी देते हुए लोहे के हसिया से मारपीट किया जो पीड़िता चिल्लाते घर से बाहर रोड तरफ भागी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 431/2024 धारा 333, 74, 296, 351(2), 115(2) बी.एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते विधिवत कार्यवाही कर आरोपी की पता साजी किया गया जो सकुनत पर होने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार (हसिया) को पेश करने पर समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 21/10/24 विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

See also  जांजगीर चाम्पा : शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply