विदेश

सिडनी के मॉल में चाकूबाजी और फायरिंग में पांच लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर

सिडनी

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। वेस्टफील्ड मॉल के अंदर चाकूबाजी की खबर मिलते ही अफरातफरी मच गई और सैंकड़ों लोग इधर-उधर भागते दिखे। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है और संख्या में और इजाफा हो सकता है।
दरअसल, स्थानीय मीडिया ने बताया कि बॉन्डी जंक्शन पर गोलियों की आवाज सुनी गई। पुलिस ने बताया कि वहां ऑपरेशन चलाकर हमलावर को मार गिराया गया है।

मॉल में गोलीबारी से सब डरे
स्थानीय लोगों ने बताया कि मॉल के अंदर से लगातार गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद लोगों ने भागना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, मॉल में पांच लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चाकूबाज पर गोली चलाई।

See also  वॉलमार्ट सेंटर-बार समेत अमेरिका के लेविस्टन में 3 जगहों पर मास शूटिंग, 22 की मौत, हमलावर की हुई पहचान

मरने वालों की संख्या में हो सकता है इजाफा
स्थानीय मीडिया ने बताया कि शनिवार दोपहर को सिडनी के पूर्वी उपनगरों में एक मॉल में एक व्यक्ति घुसा और उसने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी और कई लोगों पर चाकू से हमला किया। घटना में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। बॉन्डी जंक्शन के वेस्टफील्ड शॉपिंग मॉल में हुई इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एक बच्चे सहित कुछ लोग सिडनी के अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply