छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बीडीएम अस्पताल की लापरवाही से 22 माह के मासूम की मौत, नगरवासियों में आक्रोश

जांजगीर-चांपा। बीडीएम अस्पताल में इलाज में लापरवाही का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सांप के काटने से 22 माह के मासूम आयुष देवांगन की मौत हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन स्टाफ ने इलाज शुरू करने के बजाय प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह दी। समय पर उपचार न मिलने से मासूम की जान नहीं बच सकी।

घटना के बाद परिजनों और नगरवासियों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर दोषी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रभारी डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन वे अनजान बने रहे। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

See also  बच्चों से भरी बस दल- दल में फंसी : भारी बारिश में भीगते रहे मासूम बच्चे, ट्रैक्टर की मदद से निकाली गई बस 

Related Articles

Leave a Reply