छत्तीसगढ़

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कांकेर में सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

कांकेर। जिले के नरहरपुर मार्ग पर गुरुवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब शोक का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है।

यह हादसा जुनवानी चौक के आगे चनार मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार ग्राम बनसागर निवासी विकास शोरी अपनी भाभी शिवकुमारी शोरी और भतीजी प्रीति शोरी के साथ बाइक (CG 19 BC 2708) से कांकेर जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे कांकेर की ओर से आ रही बोलेरो (CG 19 BF 2816) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

See also  SnapChat में रायपुर की युवती ने दोस्तों को भेजी Photo’s… उसे Edit कर बनाया अश्लील, फिर शुरू हुई डिमांड

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल कोमलदेव अस्पताल, कांकेर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवकुमारी शोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रीति शोरी को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना में विकास शोरी को सिर, दोनों पैर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि परिवार पहले ही कई दुखों से गुजर चुका था। बचपन में पिता का साया उठ गया था और कुछ वर्ष पूर्व भाई की भी असमय मृत्यु हो चुकी थी। अब इस हादसे ने मां और बेटी को भी छीन लिया, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है।

See also  मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर दीपावली पर पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा

सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि जिस छोटी बहन को घर में होने वाली शादी की तैयारियों में खुश होना था, उसे ही अपनी मां और बड़ी बहन की चिता को अग्नि देनी पड़ी। पुलिस ने बोलेरो चालक चंद्र कुमार पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और हर किसी की आंखें नम हैं।

Related Articles

Leave a Reply