छत्तीसगढ़

केशकाल घाट रविवार से 15 दिन के लिए बंद : मार्ग मरम्मत का काम चलेगा

फरसगांव। छत्तीसगढ़ में बस्तर की लाईफ लाईन केशकाल घाटी को रविवार से 15 दिनों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। घाटी में 10 नवंबर से नवीनीकरण का कार्य शुरू होना है। ऐसे में सभी वाहनों का रुट डायवर्ट कर दिया गया है। जिसको लेकर कोंडागांव अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने जानकारी दी है।

See also  वेदांता प्लांट में हादसे में बड़ा एक्शन; कंपनी चेयरमैन समेत 8 के खिलाफ FIR, अब तक इतने लोगों की मौत 

इन मार्गों को किया गया है डायवर्ट 

जगदलपुर की ओर से राजधानी रायपुर आने जाने यात्री बसों को जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल, विश्रामपुरी चौक से विश्रामपुरी, मछली, दुधावा, कांकेर धमतरी, रायपुर। 

दो पहिया- चार पहिया सवारी एवं इमरजेंसी वाहन

रायपुर की ओर से आने वाले रायपुर,धमतरी, कांकेर, केशकाल घाट होते हुए कोंडागांव होकर जगदलपुर जाएंगे। वहीं जगदलपुर की ओर से आने वाली वाहने कोंडागांव, केशकाल, रांधा , मुरनार, कांकेर, धमतरी होकर रायपुर चलेंगे। 

See also  वेदांता प्लांट में हादसे में बड़ा एक्शन; कंपनी चेयरमैन समेत 8 के खिलाफ FIR, अब तक इतने लोगों की मौत 

भारी माल वाहक वाहन

जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहन जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल, विश्रामपुरी, मालगांव, गोरी, नगरी, दुगली, कुरूद, रायपुर जाएंगे। वहीं रायपुर राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन रायपुर, धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर, कोंडागांव जगदलपुर। नारायणपुर रावघाट से निकलने वाली भारी माल वाहक- नारायणपुर, रावघाट, अंतागढ़, भानप्रतापपुर, दिल्ली राजहरा, धमतरी, रायपुर चलेंगे।

See also  वेदांता प्लांट में हादसे में बड़ा एक्शन; कंपनी चेयरमैन समेत 8 के खिलाफ FIR, अब तक इतने लोगों की मौत 

Related Articles

Leave a Reply