देश

नशा खिलाकर करते थे गंदा काम…NEET छात्रा से दरिंदगी; कोचिंग के टीचरों की हैवानियत की कहानी

कानपुर

कानपुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कोचिंग सेंटर के टीचर ने छात्रा को नशा करवाकर उसके साथ रेप किया. आरोपी टीचर छात्रा को धमकी दिया करता था. वह उस पर दवाब डालकर उसे घर नहीं जाने दे रहा था. आरोपी ने अपने साथी टीचर से भी छात्रा का रेप करवाया. पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपी टीचरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.

नीट की कोचिंग करने एक साल पहले कानपुर आई छात्रा ने काकादेव कोचिंग मंडी के टीचर साहिल सिद्दीकी और विकास पोरवाल के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है. छात्रा के मुताबिक, वह एक साल पहले नीट की तैयारी करने के लिए कानपुर आई थी. यहां उसकी मुलाकात साहिल सिद्दीकी से हुई. छात्रा का आरोप है कि साहिल ने न्यू ईयर पार्टी के नाम पर उसको एक फ्लैट पर बुलाया और वहां उसको नशा करवाया. नशे की हालत में साहिल सिद्दीकी ने उसके साथ रेप किया और फोटो वीडियो भी बना लिए.

See also  इजरायल के हवाई हमले से लेबनान में तबाही, 45 की गई जान, 76 घायल

दूसरे टीचर ने भी किया रेप
छात्रा के मुताबिक, वो सुबह किसी तरह अपने रूम में पहुंची. इसके बाद साहिल सिद्दीकी लगातार उसको फोटो, वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ कई बार रेप किया. पीड़िता का कहना है कि घटना के समय वह नाबालिग थी और काफी डर गई थी. छात्रा ने बताया कि होली पर वह अपने घर गए थी, लेकिन साहिल ने धमकी देकर उसे वापस बुला लिया. इसके बाद होली की पार्टी में एक और टीचर विकास पोरवाल ने भी नशे की हालत में उसके साथ रेप किया.

आरोपी टीचर देता था छात्रा को धमकी
छात्रा का आरोप है कि साहिल उसको धमकी देता था और वो डर की वजह से किसी से कुछ बोल नहीं पाती थी. जब एक महीने पहले साहिल का एक छात्रा के साथ अश्लीलता का वीडियो वायरल हुआ तो उसकी हिम्मत हुई और अब उसने मुकदमा दर्ज कराया है. छात्रा के अनुसार, साहिल उसको घर भी नहीं जाने देता था. टीचर साहिल सिद्दीकी एक महीने पहले उस समय चर्चा में आया जब उसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो एक छात्रा के साथ अश्लीलता कर रहा था. इस मामले में पुलिस ने उसको जेल भी भेजा था.

See also  गैस कंपनियां लॉन्च करेगी कंपोजिट सिलेंडर, 700 रुपए हो सकती है कीमत, 10 किलो और 5 किलो का मिलेगा,  5 किलो के सिलेंडर की कीमत 363 रुपए रखी गई 

लेकिन छात्रा ने कोई शिकायत नहीं की तो उसको छोड़ दिया गया. इस मामले में कोचिंग के स्टूडेंट्स ने साहिल के समर्थन में काफी आंदोलन किया था. इस मामले में एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply