छत्तीसगढ़रायपुर

नागपुर से रायपुर ट्रेन से आएंगे रेल मंत्री, रेलवे ने शुरू की तैयारी

रायपुर. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो रायपुर आने वाले है. रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि रेल मंत्री नागपुर से रायपुर ट्रेन से पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि हो गई है और आज सुबह ही उनका पूरा शेड्यूल जारी किया गया है. शेड्यूल के मुताबिक 24 नवंबर को वे दिल्ली से नागपुर के लिए रात 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होंगे. वे नागपुर रात 9:40 बजे पहुंच जाएंगे. इसके बाद वे नागपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

See also  लड़की को घर से भगा ले गया शादीशुदा युवक: कोरबा ले जाकर रेता गला, अपने भी गले पर चलाया चाकू, युवक की मौत लड़की की हालत गंभीर

अगले दिन 25 नवंबर को वो सुबह 8 बजे आयोजित एसटी-एससी एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे सुबह 9:50 बजे नागपुर से ट्रेन से रायपुर के लिए ट्रेन से रवाना होंगे. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन है या वे ट्रेन में यात्रियों से बातचीत करेंगे. क्योंकि जिस ट्रेन  से वे रायपुर जा रहे उसे नागपुर से रायपुर पहुंचने में मजह 4 घंटे लगेंगे.  

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

लल्लूराम डॉट कॉम के पास मौजूद रेल मंत्रालय से जारी शेड्यूल के मुतबिक वे 1:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और यहां से 2:15 बजे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

रेल मंत्री के इस कार्यक्रम की सूचना बाद जीएम और आरपीएफ आईजी समेत तमाम अधिकारियों ने नागपुर जाने की तैयारी शुरू कर ली है, वहीं रायपुर रेल मंडल ने भी रेलवे स्टेशन में सफाई और बाकी तैयारियों के निर्देश दे दिए है.

See also  सरकारी आदेश से निजी स्कूलों में हड़कंप: छीन लिया गया परीक्षा लेने का अधिकार, सभी कक्षाओं के एग्जाम डीईओ कार्यालय लेगा

Related Articles

Leave a Reply