छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

आकाशीय बिजली गिरने से करनौद में एक व्यक्ति की मौत

जांजगीर-चाम्पा – बिर्रा गांव में बाड़ी में लगे फसल को देखने गए ग्राम करनौद की एक व्यक्ति के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बिर्रा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना को शाम लगभग 7 बजे की है। करनौद निवासी सूदन कुम्हार उम्र 55 वर्ष करनौद के बिजली आफिस के पास बाड़ी में गन्ना का फसल लगाया है जिसे देखने के लिए गए थे,जब बारिश शुरू हुआ तो वही के पास में एक पेड़ के नीचे तीन से बना खुला रूम में खड़े थे लगातार बारिश हुआ , वे पेड़ के छांव में खड़े होकर बारिश थमने का इंतजार कर रहे थे तभी सूदन कुम्हार पर आकाशीय बिजली गिर गई, और सूदन कुम्हार का मौके पर ही मौत हो गई ,उधर उसके पुत्र भतीजे देर रात होने से वापिस नही आने से खोज के लिए घर से निकले जब बाड़ी की ओर गए तो पता चला कि आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई जिसकी सूचना बिर्रा थाना में जाकर दिया गया ,मौके पर पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

Related Articles

Leave a Reply