छत्तीसगढ़

नक्सली मुठभेड़ में DRG के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार सोरी शहीद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ में DRG के प्रधान आरक्षक की शहीद होने की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ अबूझमाड़ के सोनपुर और कोहकामेटा के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई. जिसमें डीआरजी नारायणपुर के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए.

जानकारी के अनुसार, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत 3 दिसंबर को सोनपुर और कोहकामेटा के सीमावर्ती इलाके में निकली थी. आज दोपहर करीब 1 बजे से इस इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में 36 वर्षीय प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए. फिलहाल, मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों की नक्सल विरोधी गश्त और तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

See also  जगदलपुर में ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक जवान की मौत:अचानक बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Related Articles

Leave a Reply