देश

कजाकिस्तान प्लेन हादसे का वीडियो इंटरनेट पर वायरल, डरा-सहमा यात्री खुदा को कर रहा था याद तभी प्लेन नीचे की तरफ गिरा

कजाकिस्तान

कजाकिस्तान के अक्तौ के पास बुधवार (25 दिसंबर) को एक दर्दनाक प्लेन हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन में कुल 67 लोग सफर कर रहे थे, जिसमें से 62 यात्री थे और 5 क्रू मेंबर थे. इस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे एक यात्री ने हादसे के पहले रिकॉर्ड किया था. वायरल वीडियो को @clashreport ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है, जिसमें एक यात्री लगातार अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाए जा रहा है. आदमी प्लेन के अंदर खौफनाक मंजर को रिकॉर्ड कर रहा था तब प्लेन तेजी से नीचे की तरफ आ रहा था. उस दौरान प्लेन में मौजूद बाकी के लोग डर के मारे चिल्ला रहे थे.

See also  बलिया में 11 और मरीजों की मौत, पांच दिनों में मृतकों की संख्या 68 हुई, 178 नए भर्ती

घटना के बाद कजाक आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने विमान में लगी आग को बुझाया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घायलों के इलाज के लिए कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना से एक विशेष फ्लाइट की मदद से डॉक्टरों की एक टीम भी भेजी गई.

पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति से की बात
AP की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद की स्थिति का आकलन करते हुए अजरबैजान एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट एम्ब्रेयर 190 में हुए दुर्घटना में सिर्फ 32 लोग ही बच पाए, अन्य सभी की मौत हो गई. वहीं हादसे पर अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने गुरुवार (26 दिसंबर) को पूर्व सोवियत देशों के समूह, स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल (CIS) के नेताओं के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस की एक नियोजित यात्रा रद्द कर दी. इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति अलीयेव के साथ फोन पर बातचीत की और दुर्घटना के संबंध में अपनी संवेदना व्यक्त की.

See also  कांकेर के सरकारी हॉस्टल में 16 साल की लड़की गर्भवती, कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

Related Articles

Leave a Reply