छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर में सड़क हादसे में किशोरी की मौत:पिकअप से टक्कर के बाद सड़क पर गिरे, ट्रैक्टर ने कुचला; मां-दुर्गा दर्शन करने जा रहे थे

जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसे में 16 साल की किशोरी की मौत हो गई। युवक एक बाइक में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ मां-दुर्गा दर्शन के लिए पामगढ़ से जांजगीर जा रहे थे। कुटर गांव के पास बाइक की पिकअप वाहन से टक्कर हो गई, जिससे सभी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक नाबालिग को कुचल दिया।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। हादसे में नाबालिग का सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

सड़क हादसे में 16 साल की नाबालिग की मौत।

सड़क हादसे में 16 साल की नाबालिग की मौत।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

युवक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य दो घायल नाबालिग का इलाज जारी है। पामगढ़ पुलिस ने पिकअप वाहन और ट्रैक्टर दोनों को जब्त किया है। चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply