छत्तीसगढ़

ड्रोन की मदद से पकड़े गए रायपुर में हाई प्रोफाइल जुआरी, फार्म हाउस पर चल रहा था खेल, 31 लाख का माल बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध जुआ-सट्टा पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षण रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा, उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के स्पष्ट निर्देशों के बाद जिले भर में जुआ-सट्टा पर नकेल कसने का अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई कर कुल 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

28 दिसंबर को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना मुजगहन क्षेत्र के एक फार्म हाउस में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। ड्रोन से निगरानी करने पर हंसी-खुशी फार्म हाउस में ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाते लोग पाए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से 16 जुआरी गिरफ्तार किए गए। 2,12,600 रुपये नगद, 02 चारपहिया वाहन, 08 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन, ताशपत्ती कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 31 लाख रुपये बताई गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आम नागरिकों से अपील कर रही है कि, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

Related Articles

Leave a Reply