कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा़ में क्राइम की बड़ी वारदात, घर में घुसकर सराफा व्यवसायी की हत्या

कोरबा: ज्वेलरी शाॅप के संचालक की घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त बदमाश घर में घुसे उस वक्त ज्वेलरी शाॅप संचालक और बीमार पत्नी घर पर मौजूद थीं. जबकि बेटे दुकान पर थे.

नकाबपोश बदमाशों ने की व्यापारी की हत्या: व्यवसायी की हत्या की ये वारदात कोतवाली थाना के न्यू बस स्टैंड के समीप लालूराम कॉलोनी में हुई है. यहां गोपालराय सोनी का मकान है. गोपालराय सोनी का एसएस प्लाजा कमर्शियल कॉम्पलेक्स में अमृता ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शाॅप है. बताया जा रहा है कि रोज की तरह उनके बेटे दुकान पर थे. गोपालराय सोनी की बीमार पत्नी बेड रेस्ट पर है. रात के वक्त घर पर पति-पत्नी ही मौजूद थे. तभी रात 9:45 बजे के लगभग दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और गोपालराय सोनी पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये हैं.

See also  प्रेमिका के लिए नाबालिग बना अपराधी : मुलाकात नहीं होने पर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़कर की चोरी

घर से कार ले गए बदमाश: दुकान से घर लौटे गोपाल राय सोनी के बेटे उन्हे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर भागे, जहां डाॅक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. उधर इस हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर पहुंचे. फारेंसिक और साइबर सेल की टीम के साथ ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई. हत्या कर सराफा व्यवसायी के घर से कार की लूट कर भागने की सूचना है. पुलिस क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी तलाश कर रही है.

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम
KORBA MURDER

गोपालराय सोनी

नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घर में घुसकर हत्या की गयी है. बदमाशों ने घर से क्या लूटपाट किया है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. हत्या किन कारणों से हुई, हत्या के पीछ का मकसद क्या था, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

Related Articles

Leave a Reply