छत्तीसगढ़

ग्रामीण ने अपनी जमीन बताकर स्कूल में जड़ा ताला, बाहर ही खड़े रहे शिक्षक और छात्र

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्कूल परिसर में एक व्यक्ति ने ताला जड़कर घंटों तक हंगामा किया। इस दौरान व्यक्ति हाथों में डंडा लेकर स्कूल के बाहर छात्रों को डरा भी रहा था। वहीं स्कूल के छात्र और  शिक्षक परिसर के बाहर ही खड़े रहे। ग्रामीण स्कूल परिसर की भूमि को खुद की भूमि बताकर आए दिन विवाद करता है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

विवाद बढ़ता देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घंटो बाद छात्रों को स्कूल में प्रवेश कराया। यह पूरा मामला शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल मोहरसोप का बताया जा रहा है। वहीं यह पूरी घटना सोमवार की है, जिसका वीडियो भी अब सामने आया है। फिलहाल मोहरसोप पुलिस जांच में जुटी हुई है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply