रायपुर

मोबाइल फोन के लिए दोस्त की हत्या: शव पटरियों पर फेंका

रायपुर

तीन दिन पहले हुए एक मर्डर के मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। एक मोबाइल फोन की वजह से शुरू हुआ और एक जिंदगी खत्म हो गई। तीन दिन पहले गुढ़ियारी के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही थी। इलाके में इस कांड के पीछे हत्या की चर्चा थी और आखिरकार तथ्य भी कुछ ऐसे ही सामने आए। पटरियों पर जिस युवक की लाश मिली थी उसे उसके ही दोस्तों ने मारा था। सारा बखेड़ा विकेश शेंद्र (19) नाम के युवक की हत्या उसके ही नाबालिग दोस्त ने की। पूरी प्लानिंग से घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों और वारदात में शामिल दो अन्य युवकों जीतू महानंद, दौलत निर्मलकर को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने इस हत्याकांड में इस्तेमाल स्कूटर, चाकू और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गुढ़ियारी पुलिस पटरियों पर मिली लाश को हत्या नहीं मान रही थी। पुलिस को पोस्टमॉर्टम का इंतजार था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में ये बात सामने आई कि विकेश की हत्या चाकू मारकर की गई। बाद में उसे पटरियों पर फेंक दिया गया था। ट्रेन की चपेट में आने की वजह से विकेश का सिर, धड़ और कमर के निचले हिस्से समेत दोनों टांगे, अलग-अलग पड़े मिले थे। बीते तीन दिनों में पुलिस ने पता लगाया कि जिसकी लाश मिली वो खमतराई का रहने वाला विकेश है। ये भी पता लगा कि वो आखिरी बार जीतू के साथ कहीं जाता दिखाई दिया था। जीतू भी खमतराई का ही रहने वाला था। इसे पकड़कर जब पुलिस ने पूछताछ की तो सारा कांड खुलकर सामने आ गया। जीतू ने अपने साथी दौलत और दो नाबालिगों के बारे में बताया। जीतू ने कहा कि सबने मिलकर विकेश से मारपीट की और चाकू मारकर उसे पटरियों पर फेंका ताकि ये हत्या एक हादसा लगे।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply