छत्तीसगढ़

छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार ने ली 8 वर्षीय मासूम की जान, विद्युत विभाग की लापरवाही पर क्षेत्र में फूटा आक्रोश

अभनपुर। नवापारा नगर के दम्मानी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम अरहमा खान पिता अब्दुल खान की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर की छत पर थी, तभी हल्की बारिश के दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवी हाईटेंशन तार में करंट आने से उसे झटका लगा। बिजली के तेज करंट ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह छत से नीचे गिर पड़ी।

बच्ची के नीचे गिरने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ी और शोर मचाया। परिजन तत्काल घायल अरहमा को लेकर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि जांच के दौरान बच्ची के मुंह से धुआं निकल रहा था, जो बिजली के तेज झटके का संकेत है।

See also  चुनाव प्रशिक्षण के दौरान मधुमक्खियों ने 400 कर्मचारियों पर किया हमला, 20 कर्मचारी घायल, मची अफरातफरी

स्थानीय लोगों ने गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि घर के ऊपर से गुजर रहे इस हाईटेंशन तार की शिकायत पूर्व में कई बार विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री तक की जा चुकी है, लेकिन विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या आम नागरिकों की जान की कोई कीमत नहीं? क्या केवल चुनाव के समय ही जनप्रतिनिधियों को जनता की याद आती है?

सूचना मिलते ही पुलिस एवं सामाजिकजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव को मर्चुरी में रखवाया गया है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Leave a Reply