छत्तीसगढ़

गुलेल से बच्चे को मारने पर भड़के परिजन, लाठी-डंडे से पीटकर की युवक की हत्या

राजनादगांव। लालबाग क्षेत्र के दीवानभेडी में आपसी रंजिश पर युवक की हत्या के मामले में खुलासा हो गया है. बच्चे को गुलैल से मारने के बात पर आरोपियों ने युवक की हत्या की थी. मामले में आरोपी फूलबाई साहू, फूल सिंग साहू और राहुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

तुमडीबोड पुलिस चौकी में 19 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे जरिये सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम दीवानभेडी ग्राम पंचायत भवन के पास घनश्याम साहू नाम के व्यक्ति का हत्या हो गई है. मौके पर पहुंचने पर पंचायत भवन के पास घनश्याम साहू अचेत अवस्था में पाया गया था. थोड़ा होश में आने पर उसने बताया कि गांव के फुलसिंग साहू, राहुल यादव व अन्य लोग नाती को गुलैल मारने की बात कहते हुए हाथ-मुक्का, लात-घूंसा व डंडे से मारपीट की थी.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

इसके बाद गंभीर रूप से घायल घनश्याम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में दीवानभेडी पुलिस चौकी तुमडीबोड़ ने शव का पंचनामा कार्रवाई की, जिसके बाद राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल में पीएम कराने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया था, मृतक के बयान को आधार मानते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply