छत्तीसगढ़

रायपुर महिला थाने के बाहर पारिवारिक कलह से परेशान अधेड़ ने अचानक पी लिया जहर

रायपुर। राजधानी रायपुर के महिला थाना के सामने शुक्रवार को एक अधेड़ ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। अधेड़ को गंभीर हालत में उपचार के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारिक कलह के कारण अधेड़ द्वारा कीटनाशक सेवन करने की बात पुलिस बता रही है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

थाना के सामने जिस अधेड़ ने कीटनाशक सेवन कर खुदकुशी करने की कोशिश की है, बताया जा रहा है, उसने घर से कीटनाशक लेकर निकलते हुए कहा था कि आज छोटा पैकेट बड़ा धमाका करूंगा, तब घर के लोग अधेड़ की मंशा समझ नहीं पाए थे। चंगोराभाठा निवासी राजेश श्रीवास (58) ने महिला थाना के सामने कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

बहू ने कहा नशे की लत से हैं परेशान
इस मामले में राजेश की बहू का कहना है कि परिवार ससुर के नशे की लत से परेशान है। वह घर पर अक्सर हंगामा करता रहता है। मना करने पर पुलिस थाने जाकर शिकायत करने की धमकी देता है। उसकी इन हरकतों की वजह से सास भी परेशान है। पत्नी, बहू तथा बेटे के साथ राजेश एक ही घर में रहता है। विवादों से मोहल्ले में भी माहौल खराब हो जाता है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply