छत्तीसगढ़बिलासपुर

सड़क हादसे में मां और 2 बेटी की मौत:बिलासपुर में खड़े ट्रेलर में घुसी कार; ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था परिवार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में कार सवार मां सहित दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कार चालक युवक और एक अन्य घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

बिलासपुर के शुभम विहार कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा अपनी मां प्रीति शर्मा (48 साल), बहन श्रुति शर्मा (19 साल) पिता बदरानी शर्मा और घर की एक सदस्य श्रेया शर्मा 24 साल व अन्य दो को लेकर हुंडई i10 कार से चकरभाटा के एक होटल से खाना खा कर पेंड्रीडीह बाईपास होते हुए घर लौट रहे थे. शर्मा परिवार जैसे ही सकरी मेन रोड़ पर स्थित एसबीआई बैंक के पहुंचा कि कार ड्राइव कर रहे अंकित शर्मा को हल्की झपकी आई और उसकी कार रोड़ पर खड़ी ट्रेलर क्रमांक Rj 14 Gf 2688 से लेफ्ट साइड से जा टकराई घटना इतनी दर्दनाक थी कि हादसे में प्रीति शर्मा, उनकी बेटी श्रेया शर्मा और छोटी बेटी श्रुति शर्मा की मौत हो गई है. वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं. घयलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

बताया जा रहा है कि मृतिका श्रेया शर्मा की शादी कानपुर में हुई है. कुछ दिन पहले ही वह अपने मायके आई थी. बुधवार की रात वो परिवार के लोगों के साथ खाना खाकर लौट रही थी, तभी वो हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई.

Related Articles

Leave a Reply