छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा के देवरी हसदेव नदी में फिर गई युवक की जान, नहाते समय तेज बहाव में बहा

जांजगीर-चांपा के देवरी पिकनिक स्पॉट पर बनारी गांव से पिकनिक मनाने गए 22 वर्षीय सप्रग्य पांडेय हसदेव नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया। जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार को वह अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा हुआ था।

स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सुरक्षा उपकरणों के अभाव में उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर गोताखोर और पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक गांव के लोगों ने किसी तरह से रेस्क्यू ऑपरेशन कर शव को बरामद किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

See also  गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया, हालत गंभीर

पि​कनिक स्पॉट पर नहीं लगे हैं चेतावनी बोर्ड

देवरी पिकनिक स्पॉट पर यह पहला हादसा नहीं है। यहां पहले भी कई लोग जान गंवा चुके हैं। स्थल पर न तो सुरक्षा गार्ड हैं, न लाइफ जैकेट और न ही कोई बचाव उपकरण। चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगे हैं, जिससे लोग खतरनाक क्षेत्रों में चले जाते हैं।

See also  भारत- न्यूजीलैंड T-20 23 को रायपुर में: आज से आनलाइन मिलेगी टिकट, दो हजार से लेकर 25 हजार होंगे दाम

देवरी पिकनिक स्पॉट पर पहले भी जान गंवा चुके हैं लोग

यह पहली बार नहीं है जब देवरी पिकनिक स्पॉट पर किसी की जान गई हो। पहले भी कई लोग यहां डूब चुके हैं, लेकिन प्रशासन हमेशा की तरह मूकदर्शक बना हुआ है। सवाल यह है कि क्या इस बार प्रशासन नींद से जागेगा, या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

See also  सांसद बृजमोहन के नेतृत्व में 5 लाख विद्यार्थियों ने किया सामूहिक पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का गायन

Related Articles

Leave a Reply