छत्तीसगढ़

फर्जी सिम बेचने वाले गिरफ्तार : दो सगे भाई ग्राहकों की आईडी से बनाते थे कार्ड, साइबर ठगों ने की लाखों रुपये की ठगी

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पुलिस ने साइबर ठगी के लिए फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 85 नग सिम कार्ड बरामद किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी का नाम भूपेन्द्र जोशी और दुष्यंत जोशी है। दोनों सगे भाई हैै, जो सिम कार्ड बेचने का काम करते हैं। ग्राहकों की आईडी से फर्जी सिम कार्ड जारी करके साइबर ठगों को बेचता था।

फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से 14 लाख अधिक की ठगी

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकार ने बताया कि, फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से साइबर ठगों ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड , राजस्थान जैसे राज्यों में ऑनलाइन ठगी की। अब तक इन फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से 14 लाख से अधिक की ठगी साइबर ठगों ने की है।

See also  जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और क्रांति सेना के कल रायपुर बंद को चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन देने से इंकार

Related Articles

Leave a Reply