छत्तीसगढ़बिलासपुर

हे भगवान ! ये क्या हो रहा स्कूल में। बिलासपुर स्कूल में छात्राओं की बीयर पार्टी पर मचा बवाल, जांच शुरू

बिलासपुर : शासकीय स्कूल में बीयर पार्टी और नशाखोरी करने का मामला सामने आया है। बर्थ डे पार्टी मनाने के नाम पर स्कूली छात्राओं ने जमकर बीयर पार्टी की है। स्कूल के क्लास रूम में बीयर पार्टी मनाते छात्राओं का फोटो सोशल मिडिया में वायरल हुआ है। हालांकि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दिया है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

मामला मस्तूरी क्षेत्र के भटचौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का है। जहां शिक्षा का मंदिर दागदार हुआ है। पढ़ाई के इस मंदिर में जमकर जाम छलकाया गया है। स्कूल के छात्राओं ने क्लास रूम में ही बीयर पार्टी और नशाखोरी की है। छात्राओं के बीयर पार्टी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

बताया जा रहा है, बीते दिनों 12 वीं क्लास की एक छात्रा का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए छात्राओं ने क्लास रूम में ही बीयर पार्टी करने का प्लान बनाया। क्लास रूम में ही बीयर और चखना के साथ टेबल सजाया गया। जिसके बाद छात्राओं ने जमकर बीयर पार्टी और नशाखोरी की। इस दौरान छात्राओं ने बकायदा बीयर के बॉटल और पैग के साथ फोटो और रील भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply