देश

हैवानियत की हद: बंधक बनाकर मां-बाप के सामने नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप, जबरन शादी कराने का भी लगाया आरोप

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना छजलैट इलाके के रहने वाले मां-बाप के साथ खौफनाक घटना घट गई. उन्होंने बताया क‍ि कुछ लोगों ने बेटी के साथ अगवा करके पड़ोसी जनपद में ले जाने के बाद बंधक बनाकर उन्हीं के सामने उनकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार क‍िया.आरोपियों द्वारा जबरन शादी कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए मां-बाप ने मुकदमा दर्ज कराया है.

पुल‍िस ने इस केस की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है. दोनों पक्ष एक-दूसरे से परिचित हैं. विवेचना की जा रही है. पीड़‍िता के पर‍िजनों का आरोप है कि इलाके के ही रहने वाले आरोपी, बेटी सहित उन तीनों को अगवा करके अमरोहा में कहीं ले गये और बंधक बनाकर तमंचे के बल पर उन्हीं के सामने बलात्कार किया.

See also  छत्तीसगढ़ पहुंची कोविशील्ड की एक और खेप

आरोपियों ने जबरदस्ती उनकी नाबालिग बेटी से शादी भी करा दी और उन्हें धमकी दी गई कि अगर किसी से कहोगे तो जान से मार देंगे. उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत कर दी है. लड़की नाबालिग है. फिलहाल पिता की तहरीर पर थाना छजलैट में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 342, 354, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्रा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार उसका बेटा 27 जून को गायब हो गया था. 28 जून को इनके कुछ परिचित इनके घर पर आये और बेटे को तलाशने के बहाने इन्हें अपने साथ ले गए और बेटी को भी रिश्तेदारी में से बुला लिया और इनके ही सामने उसके साथ दुष्कर्म किया है. फ़िलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना की जा रही है.

See also  भ्रष्टाचार: अनुकंपा नियुक्ति के एवज में 35 हजार घूस, DEO सहित शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी निलंबित

Related Articles

Leave a Reply