छत्तीसगढ़बिलासपुर

महामाया मंदिर के पवित्र कुंड में 25–30 कछुओं की मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन

बिलासपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर के प्राचीन महामाया मंदिर में बड़ा हादसा हो गया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को गहरा झटका लगा है। मंदिर परिसर स्थित पवित्र कुंड में बीती रात अज्ञात लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाल दिया, जिसमें फंसकर करीब 20 से 25 कछुओं की मौत हो गई।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

मंगलवार सुबह जब श्रद्धालुओं ने कुंड के किनारे मृत कछुओं को देखा, तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। लोगों का मानना है कि इस कुंड में रहने वाले जीव देवी मां का आशीर्वाद होते हैं और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। महामाया मंदिर ट्रस्ट ने इस घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी है, वहीं प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। यह कुंड हमेशा से जीवों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता था, लेकिन इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। अब मंदिर प्रशासन भी ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर विचार कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की अमानवीय घटना दोबारा न हो सके। वन विभाग अब कछुओं की मौत का असली कारण पता लगाने में जुटा है।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply