छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सहायक आरक्षक ने खुद को मारी गोली,

कोंडागांव:  जिले में एक सहायक आरक्षक की लाश उसके कैम्पस मकान में पाई गई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक में आत्महत्या की है। आरक्षक ने खुद के रायफल से खुद को गोली मार ली। आरक्षक का नाम साजेंद्र ठाकुर है। वह कोंडागांव की बमनी का रहने वाला था। वह कोंडागांव के धनोरा थाना में पदस्थ था। घटना बीती रात 10:00 बजे की है, जब उसने अपनी खुद की सर्विस ररायफल से खुद को गोली मार लिया। प्रारंभिक तौर पर इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी और तहसीलदार पहुंचे थे। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई और तफ्तीश जारी है।

See also  जीजा ने दो सालियों को मारी गोली : राजधानी में देर रात सनसनीखेज वारदात, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply