छत्तीसगढ़

सड़क हादसा : देर रात खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक, मौके पर जवान की हुई मौत

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बाइक सवार जवान खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम शिव कुमार कौशल है। वह बलौदाबाजार जिला न्यायालय में मुहर्रिर के पद पर कार्य करता था। बताया जा रहा है कि, देर रात भाटापारा मार्ग में केडिया राइस मिल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

See also  राज्योत्सव में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Related Articles

Leave a Reply