छत्तीसगढ़

कोरबा से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, FIR की मांग

कोरबा

लोकसभा चुनाव की तारीख करीब आते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ने लगी हैं. कोरबा लोकसभा सीट पर दो कद्दावर महिलाओं के बीच मुकाबला है. बीजेपी से सरोज पांडे तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत मैदान में हैं. मंगलवार को बीजेपी की प्रत्याशी सरोज पांडे की शिकायत यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी से की. उन्होने सरोज पांडे पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

नियम विरुद्ध होर्डिंग लगाने का आरोप : युवा कांग्रेस के महासचिव मधुसूदन दास ने कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर बीजेपी प्रत्याशी पर बिना अनुमति फ्लेक्स लगाने की शिकायत की है. साथ ही बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है.

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट जज चंदेल का पटना हाईकोर्ट ट्रांसफर -…

“कोरबा ही नहीं पूरे भारत में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है. किसी भी तरह के राजनैतिक पोस्टर और फ्लेक्स लगाने के लिए अनुमति की जरूरत होती है. परंतु भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को शायद किसी अनुमति की जरूरत ही नहीं है. इसलिये इनके द्वारा कोसाबाड़ी चौक, बाल्को, दर्री, बांकी मोंगरा, गेवराबस्ती, बुधवारी, कटघोरा, दीपका क्षेत्र में बास बल्ली के सहारे वोट अपील वाले बड़े- बड़े फ्लेक्स लगाए गये हैं. हमें आशंका है कि ये सभी बिना अनुमति के लगाए गए हैं. विद्युत पोल में भी फ्लेक्स लगाया गया है.” – मधुसूदन दास, महासचिव, युवा कांग्रेस

एफआईआर दर्ज करने की मांग : युवा कांग्रेस ने बीजेपी के होर्डिंग्स को संज्ञान में लेकर कोरबा लोकसभा की बीजेपी प्रत्याशी पर कार्रवाई करने की मांग की है. बिना अनुमति फ्लेक्स लगाने सहित आदर्श आचार सहिंता का पालन न करने का नोटिस जारी करते हुए FIR दर्ज करने की मांग निर्वाचन अधिकारी से की गई गयी है.

See also  जांजगीर में स्कूल बस ड्राइवर पर जानलेवा हमला: शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक ने सर्जिकल ब्लेड से किया वार

आपको बता दें कि इससे पहले बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा पर वन मंत्री केदार कश्यप ने होलिका दहन के दौरान नोट बांटने का आरोप लगाया. इसकी शिकायत उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से की. जिसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से कवासी लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है.

Related Articles

Leave a Reply