छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोपी डॉक्टर गिरफ्ता, निजी अस्पताल में चेकअप के दौरान वारदात, टोल प्लाजा से पकड़ाया

जांजगीर-चांपा के श्री कृष्णा हॉस्पिटल में महिला मरीज से छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन (39) को बिलासपुर रोड स्थित टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया है।

घटना रविवार दोपहर की है। एक महिला स्वास्थ्य खराब होने पर श्री कृष्णा हॉस्पिटल पहुंची थी। असिस्टेंट सीनियर फिजिशियन डॉ. जयप्रकाश देवांगन ने आईसीयू में महिला का चेकअप किया। इस दौरान उसने चेकअप के बहाने महिला से छेड़छाड़ की।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

बिलासपुर भाग रहा था

चांपा थाने में महिला की शिकायत पर धारा 74,75 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी डॉक्टर अपने घर से फरार हो गया था। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से उसका लोकेशन ट्रैक किया। वह बिलासपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply